तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश
सवांदाता- संजीव त्यागी, गाजियाबाद
नही आया जब कोई अंतिम संस्कार को आगे तो महिलाओं ने कसी कमर
बबिता डागर ने किया प्रयास तो ममता सिंह ने श्मशान जाकर कराया गरीब बे सहारा रिक्सा वाले का अंतिम संस्कार
शांति नगर ढूंढा हेड़ा (विजय नगर गाजियाबाद)निवासी रिक्शा चालक रामू की म्रत्यु हो गई वह शांति नगर कालोनी में रहता था अपना व अपने परिवार का भरण पोषण रिक्शा चला कर करता था आज सुबह उसकी मृत्यु होने पर किसी आस पड़ोस के लोगो में से उसके परिवार की सहायता को कोई नही आया, इस घटना की जानकारी चौधरी बबीता डागर को हुई तो उन्होंने रामू के अंतिम संस्कार के लिए काफी लोगो को मानवता के लिए सहयोग करने को की सामाजिक संस्था व सामाजिक गुरूपो पर मैसेज किया वे फिन कर मदद मांगी पर ना तो कोई समाज सेवक आगे आया और ना ही कोई NGO और संस्था,किसी ने भी कोई मदद नही की, ओर जब आनन्द सेवा समिति की अध्य्क्ष ममता सिंह को चौधरी बबिता डागर ने फोन पर जानकारी दी तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे चंद मिनटों में वहाँ आकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू करा दी,पुरुषों को बुलाने पर भी नही वो नही आये तो इन महिलाओं ने ही अंतिम यात्रा शरू की, इतना ही नही आज इन दोनों महिलाओं ने नया इतिहास रचा और किसी अनजान व्यक्ति के लिए समशान घाट जाकर वहां रामु की अंतिम किर्या का कार्य पूर्ण कराया,ओर उसको अंतिम विदाई दी ममता सिंह जैसी महिला ने इस बात से आम जनता को ये पैगाम दिया है,इंसानियत को इंसानियत के काम आना चाहिए फिर चाहे वो अपने हो या पराये, चॉधरी बबिता डगर व ममता सिंह ने आज इंसानियत का एक नया इतिहास लिख दिया।