फरुखाबाद के जंगलों में राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तो ने मार डाला सवांदाता - राहुल सिंह चौहान

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता - राहुल सिंह चौहान, फरुखाबाद

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।  पेट की खातिर जंगलों में भटक रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया   मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा  फैजबाग स्थित एक आम के बाग के निकट झाड़ियों में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर का  का सब पड़ा पाया गया मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह के समय लोग  शौच क्रिया के लिए जंगल के रास्ते गुजर रहे थे। झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा हुआ देखा तो लोगों की  भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोगों ने मोर को  उलट पलट कर देखा तो ऐसा लगा कि भूख प्यास से तड़प रहे रास्ट्रीय राष्ट्रीय पक्षी मोर को  जंगली कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया  हो।  मामले की जानकारी आस-पास  गांवो  में जंगल में आग की तरह फैल गई  दोपहर तक   लोगों की भीड़ उमड़ती रही।  बताते हैं कि घटनास्थल के निकट स्थित  कुछ दुकानदारों ने शमशाबाद पुलिस को रास्ट्रीय पक्षी के शव पड़े होने की जानकारी  दी वहीं सूचना के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार करा दिया। कुछ लोगों ने बताया कि इस मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई थी जबकि  वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया अधिकारियों  ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई

I BUILT MY SITE FOR FREE USING