सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित महादेव कॉलोनी के महादेव मंदिर में रखे दान पात्रों पर चोरों ने किया हाथ साफ, थाना सदर बाजार की हसनपुर चौकी क्षेत्र का मामला

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- कमल कुमार कश्यप, सहारनपुर


सहारनपुर

दिल्ली रोड पर बलियाखेड़ी ब्लॉक के सामने महादेव कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर में रखे दो दानपात्रो पर गत रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी विनय शर्मा ने बताया कि वह रात 8:30 बजे मंदिर को बंद करके गए थे। आज सुबह 5:00 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जब उन्होंने देखा तो मंदिर में रखे दान पात्रों के भी ताले टूटे हुए थे। 

मंदिर के पुजारी विनय शर्मा ने उक्त घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में स्मैकची घूमते रहते हैं। यही नहीं कॉलोनी में कुछ जगह पर अवैध रूप से शराब बिक्री का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है। कॉलोनी वासियों का मानना है कि कॉलोनी में घूमने वाले नशेड़ियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

I BUILT MY SITE FOR FREE USING