तेजस्वी न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
संवाददाता लक्ष्मी राघव भगवाने
कानपुर एनकाउंटर जेसीबी से ढहाया जा रहा हिस्ट्री शीटर विकास दुबे का 'किला'
कानपुर के कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे के घर को जेसीबी से गिराया जा रहा है। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
हाइलाइट्स:
कानपुर के कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई | JCB से विकास दुबे के घर को गिराया जा रहा है |
कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर घोषित किया पचास हजार का इनाम।
कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं और दो क्रिमिनल भी मारे गए। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार लोग बख्शे नहीं जाएंगे। शहीदों के परिवार को एक करोड़ की मदद राशि, पेंशन और एक सरकारी नौकरी दी जाएगीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, असाधारण पेंशन और 1 करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
कानपुर देहात में विकास दुबे के रिश्तेदारों के घर छापेमारी शुरू।
इस बीच खबर आ रही है कि चौबेपुर के एसओ विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी एसटीएफ विनय तिवारी से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि एसओ विनय तिवारी पर मुखबिरी करने का शक है।
विकास दुबे का किलेनुमा घर बिकरू गांव में स्थित है, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं। हालांकि अब यह घर नहीं रहा बल्कि मलबे में तब्दील हो गया है।
कार्रवाई के दौरान घर पर मौजूद गाड़ियों, ट्रैक्टर-ट्राली को भी नहीं बख्शा गया। एक-एक कर सब पर जेसीबी चलाई गई।
आपको बता दें कि जिस जेसीबी से विकास दुबे ने पुलिस का रास्ता रोका था, आज उसी जेसीबी से उसके साम्राज्य को गिराया जा रहा है।