तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश
सवांदाता- राहुल सिंह, फरुखाबाद
फर्रूखाबाद। शहर के मुख्य बाजार में ई रिक्शा चालकों की बजह से जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। लेकिन रिक्शा चालक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। कई बार पुलिस के समझाने पर भी वह नही मान रहे थे। जिस पर आज शहर कोतवाल व यातायात प्रभारी ने घूम घूम कर पकडा है। सभी को लालगेट तिराहे पर एकत्र किया गया। जहां सभी के चालान कर दिये गये।
विवरण के अनुसार शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय व यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने कोविड-19 के खतरे से खिलवाड करने बाले ई रिक्शा चालक जोकि शोसल डिस्टेस्ंिाग का उलंघन कर ज्यादा सवारियां बैठालकर अधिक मूल्य लेकर लोगों को उनके गंतव्य तक छोडने का काम कर रहे है। उनकी धरपकड अभियान चलाया है। उधर पुलिस प्रशासन शारीरिक दूरी बनाये रखने की अपील करता नजर आ रहा है। परेशान होकर पुलिस ने आज सुबह शहर के मुख्य बाजार में घूम रहे सभी ई रिक्शों को पकडा और सभी को लालगेट तिराहे पर एकत्र किया। सभी रिक्शो का चालान कर दिया गया। इसी के साथ चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा शहर में ई रिक्शा नजर आया तो कडी कार्यवाही के साथ रिक्शे को सीज कर दिया जायेगा। इसी के साथ पुलिस ने बिना मास्क लगाये लोगों के भी चालान किये है और उनसे जुर्माना बसूला है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व सीओ सिटी मन्नी लाल गौड ने शहर का जायजा लिया