फरुखाबाद- फिर एक बार दरिंदों ने दिखाई दरिंदगी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- राहुल सिंह चौहान, फरुखाबाद




फर्रुखाबाद/ अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक बार फिर दिखाई दरिंदगी। महिला ने बताया की रात को घर पर अकेली थी गांव का ही रहने वाला नर सिंह रात करीब दस बजे घर के अंदर घुस आया। बच्चे घर में ही दूसरी जगह सोए हुए थे। नरसिंह घर के अंदर घुस आया। और बुरी नियत से पकड़ लिया।पति भी घर पर नहीं था जब तक कुछ समझ पाती तब तक नर सिंह ने हमारी धोती का कपड़ा हमारे मुहं में ठूंस दिया। जिसके कारण चिल्ला ना सकी। फिर उसके बाद हमारे साथ बुरा काम किया। किसी तरह मुंह से कपड़ा निकल जाने पर मैं जोर से चिल्लाई।आवाज सुनकर घर में सो रहे बच्चे जाग गए। नरसिंह धमकी देते हुए घर से भाग गया। जिसकी शिकायत करने उसके घर गई तो उल्टा नरसिंह का पिता पातीराम गाली गलौज करने लगा। और कहा की यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। पीड़ित महिला अपने घर वापस आई। पीछे से पातीराम शिवकुमार सहित दो अन्य घर तक आ गए। सभी एक राय होकर हमारे घर में ही हमारे आंगन में लात घूशो से मारने पीटने लगे।और घरेलू सामान तोड़ दिया करीब दो हजार का नुकसान कर दिया। पीड़िता ने किसी प्रकार जान बचाकर डायल 112 नंबर पर कॉल की पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने सुबह थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा जब महिला थाने पहुंची तो उक्त आरोपी थाने पर पहले से ही मौजूद थे।थाना प्रभारी ने एफ आई आर दर्ज करने के बजाय पीड़ित महिला से सुलह का दबाव बनाने लगे।महिला नहीम मानी।अब महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर। पीड़ित महिला ने  पुलिस अधीक्षक से  कार्यवाही करने के लिए दरवार में दस्तक दी है। उसके बाद  जिलाधिकारी महोदय को  भी अवगत कराया है। पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी  ने  महिला को  न्याय दिलाने का  आश्वासन दिया  है।महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार लेकिन प्रशासन इसी प्रकार की कोई विधिक कार्यवाही नहीं कर रहा है पीड़ित महिलाएं दर-दर भटकने को मजबूर हो जाती हैं।

I BUILT MY SITE FOR FREE USING