फरुखाबाद- 102, 108 एम्बुलेंस चालको व अन्य स्टाफ अपनी मांग के लिए किया धरना प्रदर्शन



तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- राहुल सिंह, फरुखाबाद




फर्रूखाबाद। कोविड-19 की इस महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे 108 व 102 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी की समस्याओं का प्रशासन सुन नही रहा है। जिस कारण सभी ने लोहिया अस्पताल प्रांगण में धरना प्रर्दशन किया है। बताया कि उनकेक साथी तीन दिन से लखनऊ में भूख हडताल पर बैठे है। लेकिन फिर भी सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नही कर रही है। 

विवरण के अनुसार जीवन दायिनी 108,102 संघ के जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, कोषाध्यक्ष अजीत यादव, महिला संगठन मंत्री जूली ने बताया कि सभी पायलेटों व ईएमटी का वेतन समय से नही दिया जा रहा है। उनका वेतन काट दिया जाता है। सभी ने भ्रष्ट अधिकारियांे की चांच कराये जाने की मांग की है। इतना ही नही बताया कि उन्हें ओवर टाइम काम करने का भुगतान भी नही दिया जाता है। सरकार द्वारा जो पैसा आता है वह नीचे के अधिकारी हडप कर जाते है। उन्हें कोई भी लाभ उपलब्ध नही हो पा रहा है। तीन दिनों से लखनऊ में उनके साथी लखनऊ में भूख हडताल पर बैठे है। लेकिन फिर भी सरकार उनकी समस्याओं को सुनने को तैयार नही है। जिस कारण सभी ने आज लोहिया अस्पताल में धरना प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है

I BUILT MY SITE FOR FREE USING