तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश
सवांदाता- राहुल सिंह, फरुखाबाद
फर्रूखाबाद। भारत विकास परिसद पांचाल शाखा ने पांचालघाट एवं श्याम नगर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण का शुद्ध रखने का संदेश दिया।
पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए मुख्य अतिथि स्वामी प्रकाशानंद महाराज ने कहा कि पीपल का पेड 24 घंटे आक्सीजन देता है। इसके अलावा अन्य वृक्ष आक्सीजन की आपूर्ति करते है। आक्सीजन से जीवन की क्षमता का विकास होता है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन की अधिक मात्रा हमारे लिये लाभकारी रहेगी। भारत विकास परिषद का वृक्षारोपण कार्यक्रम जीवन रक्षा का कार्यक्रम है। परिषद के सदस्यों ने पांचालघाट स्थित रविशंकर जी के आश्रम तथा श्याम नगर स्थित डा0 नवनीत गुप्ता के प्लाट पर विभिन्न पौधे लगायेे। अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने कहा कि अधिक से अधिक पेड लगाये। जिससे हमें प्रदूसित वातावरण से छुटकारा मिलेगा। पेड जहां एक ओर हमे ठंडक प्रदान करते है। वहीं पर्यावरण को भी शांत रखते है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल जैन ने कहा कि वृक्ष अधिक लगाने से 50 प्रतिशत तक एयरकंडिशनर की आवश्यकता कम हो जाती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव पुरवार, राजीव गुप्ता, नीरज मिश्रा, सचिव देव कुमार शर्मा, महिला संयोजम श्रीमती सुषमा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संदीप उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों ने आम सहतूस फालसे बेल जामुन पीपल नींब सहित आधा सैकडा से अधिक पौधे लगाये और सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव देव कुमार शर्मा ने किया