मीरजापुर- स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर लालगंज क्षेत्र मे शोक की लहर



तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- गौरव त्रिपाठी, मीरजापुर



मीरजापुर- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज के 56 वर्षो से लोकप्रिय प्रवंधक कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पंडित कृष्ण कान्त दूबे की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार इण्टक के राष्ट्रीय सचिव शशिभूषणदूबे कंचनीय की माता श्रीमती रामायणी देबी 85 की गुरुवार को हृदयाघात से असामयिक निधन पर समूचे उपरौध क्षेत्र मे शोक की लहर फैल गयी है। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का ताता लग गया। उनकी अंतिम संस्कार रामगया घाट शिवपुर मे मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र पूर्व ग्राम प्रधान गणेश शंकर दूबे ने दिया है। 

शोक संवेदना प्रगट करने वालो मे पूर्व सांसद डा राजेश मिश्र पूर्व एम एल सी राजेश पति त्रिपाठी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीप चन्द जैन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी अपना दल के जिला अध्यक्ष रमाकांत पटेल भाजपा पूर्व अध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी जय प्रकाश उपाध्याय सपा के पूर्व सचिव तूफानी लाल यादव बसपा के पूर्व विधानसभा सभा छानवे के प्रत्याशी एडवोकेट धनेश्वर गौतम बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य वसीम अहमद जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंगार दूबे राजधर दूबे अशोक गुप्ता अशोक उपाध्याय कैलाश उपाध्याय गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ग्राम प्रधान सीताराम यादव बिजय शंकर तिवारी कांग्रेस के लालगंज पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हूबलाल दूबे आशीष त्रिपाठी प्रभात त्रिपाठी शासकीय अधिवक्ता लालगंज जनार्दन मिश्र उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी सपा नेता रहीश अहमद पूर्व ग्राम प्रधान आजाद खान लालगंज के ब्लाक प्रमुख महंथ नरेन्द्र गिरी पूर्व ग्राम प्रधान राजीव यादव सपा नेता अरविंद यादव गणेश यादव बसपा के पंकज सिंह श्रीनेत्र सपा अध्यक्ष जुम्मन खान पूर्व अध्यक्ष शोकीम अहमद प्रधानाचार्य डा धर्मजीत सिंह आदि ने मौके पर पहुचकर और दूरभाष से संवेदना ब्यक्त करते हुए मृतात्मा को शान्ति और दुःखित परिवार का दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना किया है।बापू उपरौध कालेज सहित कई विद्यालयो मे दो मिनट मौन होकर शोक श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया है।




I BUILT MY SITE FOR FREE USING