काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी  के विरोध में मुखर काग्रेंस ने सत्तारूढ भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला।

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- राहुल सिंह चौहान, फरुखाबाद

+91 99366 21704

फर्रूखाबाद। काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी  के विरोध में मुखर काग्रेंस ने सत्तारूढ भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जिसको बर्दाश्ता नही किया जायेगा।  

जनता की सेवा करने के लिए काग्रेंस प्रदेशव्यापी अभियान छेडेगी। 6 जून ने 12 जून तक गरीब जनमानस को गांव गांव भोजन मुहैया कराएगें सरकार में दम तो हमारे खिलाफ कार्यवाही करके दिखाये। भोलेपुर स्थित काग्रेंस के जिला कार्यालय पर पत्रकार से मुखातिब जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किया जाए। उन्होने गरीब मजदूरों की मदद करने की आवाज उठाई थी जिन्हे लखनऊ पुुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राजनैतिक विद्वेष भावना से काम कर रही है। गरीब मजदूरों की मदद नहीं करने दे रही है। कार्यकर्ताओ पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवा रही है। सरकार का रवैया मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी है। वहीं श्री कटियार ने 6 जून से लेकर 12 जून तक जनपद के सभी ब्लाॅको में महारसोई चलाकर गरीबों को खाना वितरित किया जायेगा। साथ ही उक्त सेवा कार्य के माध्यम  से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किये जाने की भी मांग की है। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव  कौशलेंद्र सिंह यादव, अभय यादव, ,संजय राठौर, फाजिल खान आदि उपस्थित रहे

I BUILT MY SITE FOR FREE USING