तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश
सवांदाता- कमल कश्यप, सहारनपुर
सहारनपुर- नगर निगम में इस वक्त भ्रष्टाचार का खुला नंगा नाच खेला जा रहा है।गरीब रेहडी चालकों से लाइसेंस बनाने के नाम पर निगम की बाबू वन्दना दुआ का वसूली अभियान जारी है।आपको बता दें,कि इससे पहले इ रिक्शा के लाइसेंस के नाम पर उक्त मेडम ने मोटी रकम कमाई थी।ओर अब गरीब रेहडी वालों को भी निगम की इस बाबू द्वारा बख्शा नही जा रहा है।लेबर कालोनी निवासी मुन्नू का कहना हे,कि वह बेरोजगार हे,ओर अपनी रेहडी लगाकर अपने परिवार का पेट पालना चाहता है।उसी को लेकर लगभग दो माह पूर्व उसने रेहडी के लाइसेंस के लिए नगर निगम मे एप्लाई किया था।आज दो माह से भी ज्यादा हो चुके है,उसका रेहडी का लाइसेंस आज तक नही बना,इसका मुख्य कारण लाइसेंस की एवज मे निगम की बाबू वन्दना दुआ द्वारा उससे मोटा सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है,जो वह देने मे असमर्थ है।नगर निगम मे खुले आम चल रहे,इस भ्रष्टाचारी दानव शहर के लोगों मे भारी रोष व्याप्त है।पहले इ रिक्शा वालों को नही बख्शा गया ओर अब गरीब रेहडी वालों से लाइसेंस के नाम वसूला जा रहा है,मोटा सुविधा शुल्क।जबकि जब कुछ लोगों ने यह सुविधा शुल्क लेनै का करण खुद वन्दना से पुछा तो उनका यही कहना था,कि हमें निगम के उच्चाधिकारियो का भी ध्यान रखना पड़ता है।
खबर-जनहित मे जारी