सहारनपुर- भगवान महर्षिि कश्यप सिद्धपीठ आश्रम मे धूमधाम मे मनाई गयी गुरु पूर्णिमा, वृक्षारोपण के बाद भण्डारा भी सम्पन्न


तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- कमल कश्यप, सहारनपुर



सहारनपुर- जनता रोड पर स्थित ग्राम करोन्दी के भगवान महर्षि कश्यप सिद्धपीठ आश्रम में आज गुरु पूर्णिमा का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।आज वृक्षारोपण के दिन कश्यप समाज के लोगों ने आश्रम मे वृक्ष भी लगाये,तथा बाद में कड़ी चावल का भण्डारा भी आयोजित किया गया।भगवान महर्षि कश्यप सिद्धपीठ आश्रम के संस्थापक विनोद कश्यप ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन इस आश्रम में हम सभी कश्यप समाज के लोगों द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जी को याद किया गया,तथा उन्हीं की याद में भण्डारा भी आयोजित किया गया ,विनोद कश्यप ने कहा कि आश्रम मे श्रीकृष्णा देशी गोशाला का संचालन भी किया जा रहा हे।इस मोके पर विनोद कश्यप सहित समाज के सम्भ्रांत लोगों द्वारा वृक्षारोपण के मोके पर कई हरे पेड़ भी लगाये ।इस मोके पर विनोद कश्यप के अलावा अर्जुन सिंह कश्यप,अभय कश्यप,प,राम दत्त गौड़,रवि कश्यप,उदित कश्यप,विनीत कश्यप,रोहित कश्यप,मोहित कश्यप,विकास चौधरी,विकास कश्यप एडवोकेट,इत्यादि समाज के लोगों ने भाग लिया,तथा भण्डारा ग्रहण किया।

I BUILT MY SITE FOR FREE USING