सहारनपुर- व्यापार मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसपी देहात से की शिष्टाचार भेंट

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- कमल कश्यप, सहारनपुर



सहारनपुर।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसपी देहात से शिष्टाचार भेंट कर दोनों नवनियुक्त अधिकारियों का संगठन की तरफ से स्वागत किया। इस मौके पर  जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा व्यापारी समाज हमेशा से पुलिस व प्रशासन का सभी जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता आया है और करता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी व

का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा सभी के सहयोग से जिले के अंदर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने भी सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा हम सब एक दूसरे के सहयोग से जिले के अंदर व्यवस्था बनाए रखने और सभी को न्याय मिले इस पर हमारा ध्यान निरंतर रहेगा। छोटी से छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेना हम सब का कार्य है आप सब के सहयोग से अपने कार्यों को हम निरंतर करते रहें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश मंत्री गगन जैन जिला महामंत्री डॉ आदित्य आदित्य राठी ने भी सभी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष अमित मदान जिला कोषाध्यक्ष युवा दिव्यलोक त्यागी, युवा नगर अध्यक्ष सूरज शुक्ला, ईशान सभी ने नवनियुक्त अधिकारियों का संगठन की तरफ से जिले में स्वागत किया।


रिपोर्ट: सुधीर गुम्बर/कमल कश्यप

I BUILT MY SITE FOR FREE USING