तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश
सवांदाता- राहुल सिंह चौहान, फरुखाबाद
+91 99366 21704
फर्रुखाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर प्रान्तीय आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने आज महारसोई का आरंभ कर गरीबों को भरपेट भोजन शुरू कराया। कहा कि जन सेवा का विरोध करने वाली प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में हम पर कार्रवाई करे। हम तैयार हैं। जब तक प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होगी तब तक ऐसे कार्य समाज हित में चलते रहेंगे।
गंगापार के गांव गांधी इटावा-बरेली हाई-वे पर कांग्रेस की ओर से शुरू कराई गई महारसोई में आज कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के माध्यम से अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग दोहराई। कहा कि शुरूआती मजदूरों को उनके घर पहुंचाने, उन्हें भोजन कराने और गरीबों की मदद करने के कारण कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है।
प्रदेश सरकार हठधर्मिता पर उतारू है और असहाय लोगों की मदद करने में व्यवधाय डाल रही है। यहां लोगों ने कांगे्रस की महारसोई की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान राजेपुर ब्लाक के गरीब परिवारों के लिए लंच पैकेट भी भिजवाये गये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि सेवा सत्याग्रह लगातार जारी रहेगा। 7 जून को बढ़पुर ब्लाक और इसी प्रकार मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नबावगंज, शमसाबाद, कायमगंज में भी भोजन वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर अभय यादव, सोनू सोमवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कृष्णगोपाल मिश्रा, विपुल सिंह, अभिषेक कटियार, अरविन्द अग्निहोत्री, बब्बन कटियार, रनवीर सिंह बाबा आदि मौजूद रहे