हाथरस- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई जयंती,  नेहरू युवा केंद्र कार्यालय

तेजस्वी न्यूज़ लाइव उत्तर प्रदेश

सवांदाता- एन. के. सूर्यवंशी, हाथरस



 हाथरस :- आज दिनांक 27-07-2020 को नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गयी |नेहरू युवा केंद्र हाथरस की जिला युवा समन्वयक सुश्री दिव्या शर्मा एवं लेखाकार श्रीमती ऊषा सक्सैना जी ने संयुक्त रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया | इस अवसर पर  डॉ कलाम जी के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा एवं संदेश पर चर्चा की गई |जिला युवा समन्वयक सुश्री दिव्या शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भुत इंसान भी थे चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति नजर आते थे | वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं। ऊषा सक्सैना ने कहा कि डॉक्टर कलाम एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय डॉक्टर कलाम जी को जाता है | इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक रॉकी चौहान,अजीत कुमार,सत्यम यादव,राजन दीक्षित,साधना,मोनी रावत, आकाश यादव,गौरव कुमार हरिओम पाल आदि मौजूद रहे।

I BUILT MY SITE FOR FREE USING